Anna Hazare’s Letter to PM (English Translation)
Anna Hazare’s Letter to PM (English Translation)
सवाल : कानून संविधान के मुताबिक संसद में बनते हैं वह संसद ही बनाएगी.
जवाबः ऐसा सवाल खड़ा करके हमारे राजनेता जनता की दिशाभूल कर रहे हैं. हमने एक बार नहीं सैंकडों बार कहा है कि संविधान के मुताबिक कानून संसद में ही बनते हैं. लेकिन लोकशाही यानि जनतंत्र अथवा प्रजातंत्र में कानून का मसौदा(ड्राफ्ट) बनाना है तो वह समाज के अनुभवी लोगों को लेकर, सरकार ने बनाना है. ऐसे मसौदे को इंटरनेट और दूसरे माध्यमों के ज़रिए देश की जनता के सामने रखा जाना चाहिए. जनता उस ड्राफ्ट को पढ़ेगी, कुछ कमियां दिखाई देंगी तो जनता सुझाव करेगी. जनता से मिले सभी सुझावों को लेकर संसद में रखा जाना चाहिए.
लोकशाही का मतलब है लोगों ने, लोगों के लिए, लोगों के सहभाग से चलाई हुई शाही. वह है लोकशाही? डा. बाबा साहब अंबेडकर जी ने संविधान को संसद में रखते हुए पहला शब्द दिया था – ”हम भारत के लोग”. २६ जनवरी १९५० में देश में प्रजा सत्ता का दिन मनाया गया. उसी दिन से जनता इस देश की मालिक हो गई. सरकारी तिजोरी में जमा होने वाला पैसा जनता का पैसा है. इस तिजोरी में से सरकार जो पैसा जमा या खर्च करती है उसका हिसाब किताब जनता को देना ज़रूरी है. कारण कि यही प्रजातंत्र है. उस पैसे के ऊपर जनता का कोई नियंत्रण न होने के कारण और उसका हिसाब किताब जनता को न दिए जाने के कारण भ्रष्टाचार बढ गया है.
जनता इस देश की मालिक है. संविधान के माध्यम से प्रतिनिधि लोकशाही को हम भारतवासियों ने स्वीकार किया है. राज्य की विधान सभा में जनता अपने प्रतिनिधि के रूप में, अपने सेवक के रूप में, विधायक को भेजती है और लोकसभा के लिए सांसद को भेजती है. संविधान कहता है कि जनता के सेवकों को जनता के विकास के लिए उनके पैसों का सही नियोजन करना है. इसलिए लोकसभा और विधानसभाओं को कानून बनाने हैं. लेकिन जनलोकपाल जैसा बिल आठ बार लोकसभा में आकर भी पास नहीं किया गया.
कानून लोकसभा में बनते हैं यह बात बराबर है लेकिन आठ बार लोकसभा में आकर भी बिल पास नहीं हुआ इसके लिए ज़िम्मेदार कौन है? जनता इस देश की मालिक है और मालिक ने अपने सेवकों को भेजा है. सेवक जब कानून नहीं बना रहे तो मालिक होने के नाते जनता को पूछने का हक है कि जनलोकपाल कानून क्यों नहीं बनाया गया?
हमारा संविधान अस्तित्व में आए ६३ साल बीत गए. लेकिन जनता देश की मालिक है और हम जनता के सेवक हैं यह बात इन सेवकों को समझ में नहीं आई. यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है. किसी दफ्तर में नागरिक अपने काम करवाने जाते हैं और कुछ पूछ लें तो कहा जाता है कि ”आप पूछने वाले कौन?”. जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों को हम जनता ने अपने सेवक के रूप में भेजा है उसी प्रकार राष्ट्रपति जी ने जिन आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस. जैसे सनदी अधिकारियों का चयन किया वह भी गवर्नमेंट सरवेंट हैं. जनप्रतिनिधि एवं सभी सरकारी सेवक जनता के सेवक हैं. ”हमसे पूछने वाले आप कौन” ऐसा कह कर ये लोग संविधान का अपमान कर रहे हैं.
अंग्रेज़ जुल्मी था. उसे भारत को लूटना था. इसलिए उसने अपनी मनमर्जी से कानून बनवाए और देश की जनता पर अन्याय व अत्याचार करता रहा. इस तरह वह नाजायज और अमानवीय कानून के आधार पर भारत को लूट ले गया. अब हम प्रजातंत्र में हैं. गणतंत्र में हैं. लोकशाही में हैं. अब कोई भी कानून बनाना है तो उसका ड्राफ्ट बनाते समय जनता के अनुभवी लोगों को साथ में लेकर ही ड्राफ्ट बनाना है. और तब कानून बनाने के लिए उसे संसद में भेजना है. मैं उम्मीद करता हूं कि राजनीति के लोग इस बात को समझेंगे.
कि.बा. उपनाम अण्णा हज़ारे
पिछले ३० साल से मैं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ़ लड़ रहा हूं, न मैंने किसी को थप्पड़ मारा है, न ही किसी को मारने के लिए कहा, फिर भी थप्पड़ को मेरे साथ जोड़ा जा रहा है। थप्पड़ के बारे में मेरे बयान को बगैर सोचे, न समझते हुए इस देश के बहुत बड़े अपराधी के रूप में मेरा चित्र रंगाया जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
मैं तो पहले भी बता चुका हूं कि गांधीजी के पैरों के पास बैठने की भी मेरी पात्रता नहीं है, गांधीजी के साथ मुझे जोड़ना ठीक नहीं। गांधीजी ने तो किसी के लिए कठोर शब्द प्रयोग करने का भी शुमार हिंसा में किया है। लेकिन मैंने कई बार देश और समाज के साथ गद्दारी करने वालों का विरोध कर कठोर शब्दों का प्रयोग किया है, जो कि मैं मानता हूं कि देश और समाज की भलाई के ही लिए किया है, हालाँकि गांधीजी के विचारों में वह भी हिंसा ही है।
एक दुर्भाग्यपूर्ण साजिश के तहत थप्पड़ के बारे में गलतफहमियाँ फैला कर मेरी बदनामी करने के प्रयास किये जा रहे हैं। यह पहली घटना नहीं है। मेरी बदनामी की कोशिशें कई बार हो चुकी हैं। लेकिन सत्य हमेशा सत्य ही होता है। इतिहास गवाह है कि सत्य को कोई झूठ नहीं साबित कर पाया। फिर भी सत्य के मार्ग पर चलने वालों को काफी तकलीफें सहनी पड़ी हैं। उनकी हमेशा निन्दा होती रही है, बुराई के साथ उन्हें संघर्ष भी करना पड़ा है, फिर हम पाते हैं कि मानव जाति के इतिहास में सत्य कभी भी पराजित नहीं हुआ। सत्य हमेशा सत्य ही रहा है। इस बात का मैंने अपने जीवन में खुद अनुभव किया है। पिछले २५ सालों से मेरी बदनामी के प्रयास होते रहे हैं। लेकिन मन्दिर में रहने वाले अण्णा पर उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि अण्णा अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ भी तो नहीं कर रहा है। निन्दा करने वालों को मैं बताना चाहता हूं कि थप्पड़ का सच क्या है। ‘अण्णा कहते हैं भ्रष्टाचारियों को थप्पड़ मारो।’ इसी बात को लेकर इस थप्पड़ को गांधीजी की समाधि के साथ तक जोड़ा गया…’गांधी के चोले में थप्पड़’, ‘क्यों पड़ी अण्णा को थप्पड़ की जरूरत’, वगैरह-वगैरह। इन बातों को कह कर मेरी बदनामी का चित्र रंगाया गया जो कि मैं समझता हूं कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
१६ अगस्त को रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के विरोध में हुए आन्दोलन में करोड़ों की संख्या में देश की जनता रास्ते पर उतर आई थी। मैंने बार-बार जनता से अपील की कि सभी भाई-बहनों ने, युवकों ने शान्ति के मार्ग ही से आन्दोलन करना है। कहीं पर भी हिंसा नहीं करनी है। अहिंसा में बहुत शक्ति है। अगर कहीं छुटपुट भी हिंसा हुई तो सरकार इस आन्दोलन को तोड़ देगी, कुचल देगी। इतना विशाल आन्दोलन हुआ मगर पूरा का पूरा शान्तिपूर्ण हुआ। न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा जरूर हुई कि भारत में करोड़ों लोग रास्ते पर उतर आए, पर देश भर में कहीं भी एक पत्थर भी किसी ने नहीं उठाया। इसके पीछे क्या रहस्य छिपा है?
२५ सालों से आन्दोलन चल रहे हैं, कभी भी जीवन में हिंसा का विचार नहीं आया। १६ अगस्त २०११ के इतने बड़े आन्दोलन में कभी हिंसा का विचार मन में नहीं आया। वहीं आन्दोलन के सिर्फ चार महीने बाद हिंसा करने या करवाने के विचार कैसे आ सकते हैं? इन चार महीनों के दौरान कई स्थानों पर मेरी बड़ी-बड़ी सभाएं हुईं। न मैंने कहीं हिंसा की बात रखी, न ही जनता ने भी हिंसा की है। भारतीय सेना में सेवा के दौरान १९६३ से लेकर १९७६ तक १२ वर्ष मैं पाकिस्तान जैसे देश के दुश्मन के साथ लड़ता रहा। खुद के स्वार्थ के लिए नहीं पर देश व समाज के हित के लिए मैंने २६ साल की उम्र में लड़ाई में भी हिस्सा लिया है। आज भी देश में छिपे हुए भ्रष्टाचारियों के साथ जंग जारी है, पर हिंसात्मक नहीं, अहिंसा के मार्ग से जारी है। १९७५ में पहले तो स्वामी विवेकानन्द जी और बाद में गांधीजी के विचारों का प्रभाव जीवन पर हुआ। उस कारण जीवन में कभी भी किसी के साथ हिंसात्मक लड़ाई नहीं की। २५ सालों से भ्रष्ट प्रवृत्ति के खिलाफ़ चल रही इस लड़ाई में राजनीति के कई खिलाड़ियों ने यदि मेरी हद से ज्यादा बदनामी की है, मुझे जेल में भी भिजवाया गया, तरह-तरह के दुर्व्यवहार किये गये, फिर भी मैंने कभी भी थप्पड़ मारने की भाषा नहीं की। इतने वर्षों में न मैंने किसी को थप्पड़ मारा, न ही किसी को मारने के लिए उकसाया। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ़ कानूनी लड़ाई के फलस्वरूप ६ कैबिनेट मिनिस्टर तथा ४०० से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों को अपने घर जाना पड़ा। उस समय भी मेरे साथ उन लोगों ने भाँति-भाँति के दुर्व्यवहार किये, लेकिन उनके साथ भी थप्पड़ की भाषा मैंने कभी नहीं की। समाज और देश की भलाई के लिए कई बार मैंने आन्दोलन किये लेकिन उनमें हमेशा खुद आत्मक्लेश करना और उसकी संवेदना जनता को हो इसी प्रकार से आन्दोलन किये गये, कभी भी थप्पड़ की भाषा का प्रयोग नहीं हुआ।
आत्मक्लेश के तीन अनशन पिछले १० महीनों में किये, नतीजा यह हुआ कि महीने भर से बीमार पड़ा हूं। फिर भी मेरा हौसला कम नहीं हुआ है। पूर्णतया स्वस्थ हो जाऊं तो फिर से भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति के विरोध में मैं देश भर में जनता को सम्बोधित करने निकल पडूंगा। उसमें थप्पड़ की बात कभी भी नहीं होगी। कुछ लोगों ने जो यह थप्पड़ का माहौल खड़ा किया है उसके पीछे असलियत क्या है यह मैं जनता को बताना चाहता हूं। वैसे मैं कभी फिल्में देखता नहीं और बीमारी के कारण महीने भर से कमरे के बाहर भी नहीं गया। हमारे कार्यकर्ता यह सन्देश ले आए कि एक फिल्म बनी है ‘गली-गली में चोर’ जो कि भ्रष्टाचार निर्मूलन के विषय पर बनाई गई है। इस फिल्म को दिखाने हेतु फिल्म के निर्माता एवं कलाकार हमारे गाँव में आ रहे हैं। मुझे फिल्म दिखाने की उनकी तीव्र इच्छा थी और चूंकि भ्रष्टाचार निर्मूलन विषय पर आधारित है इसलिए फिल्म देखने को मैं राजी हो गया। मैंने फिल्म देखी। एक परिवार पर पुलिस व राजनीति वाले मिल कर इतने अन्याय अत्याचार करते हैं कि उनका जीना दूभर हो जाता है। अत्याचार सहने की उनकी क्षमता खत्म हो जाती है। पुलिस वाले और राजनायिक विधायक मिल कर उन्हें झूठे मुकदमे में फँसा देते हैं, सताते जाते हैं, फर्जी कागज़ात बना कर उन्हें घर से बेघर करने की कोशिश करते हैं। यह ज़ुल्मों सितम इतना हद से बढ़ जाता है कि अब इसके आगे सह पाना उन्हें असम्भव हो जाता है। आखिरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ने वाला उस परिवार का मुखिया तंग आकर पुलिस वाला और विधायक दोनों के मुंह पर थप्पड़ जमा देता है और जनता को संगठित कर एक जन आन्दोलन को आरम्भ कर देता है।
फिल्म देखने के बाद मुझे फिल्म के बारे में पूछा गया तो मैंने बताया कि फिल्म अच्छी बनी है। आदमी की सहन करने की भी सीमा होती है। अन्याय अत्याचार हद से बढ़ जाए और वह सीमा लाँघ जाएं तो उस आदमी के सामने सिवा थप्पड़ मारने के क्या पर्याय रहता है? यही बात मैंने मीडिया के सामने भी कही। अण्णा हजारे ने न तो किसी को थप्पड़ मारा और न ही किसी को थप्पड़ मारने का सन्देश दिया। बस, इतना ही कहा कि जब सहन करने की क्षमता खत्म हो जाती है तो अन्याय और अत्याचार से ग्रस्त आदमी के सामने सिवा थप्पड़ मारने के कोई पर्याय नहीं बचता।
गांधीजी और स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरणा पाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई लड़ रहा हूं। इस लड़ाई में मैंने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा है और न ही भविष्य में कभी मारूंगा। लेकिन यह एक मिसाल है कि कोई बदनामी करने पर उतारू हो ही जाए तो कैसे बदनामी की जाती है। न मैंने थप्पड़ मारा, न किसी को मारने के लिए उकसाया। फिल्म देख कर जैसे मुझे लगा मैंने बता दिया। उसी बात को लेकर राजनीति होने लगी और कई लोग षड़यन्त्र बनाने में जुट गये।
जाहिर है कि राजनीति से जुड़े कई लोगों ने हमारे आन्दोलन को बदनाम करने का षड़यन्त्र रचा है। टीम अण्णा के सभी सदस्यों पर आरोप प्रत्यारोप कर उन्हें बदनाम करने की कई कोशिशें हुई हैं। मेरी बदनामी के भी कई प्रयास हुए। सुना है कि राजनीति वालों ने इस काम में करोड़ों रुपये खर्च भी किये हैं। फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिली क्योंकि मैंने अपने जीवन में कहीं छोटा दाग भी नहीं लगने दिया। ऊपर बताये जैसे कोई उदाहरण मेरे साथ जोड़कर मुझे बदनाम करने की साजिश की जाती है। मेरी बदनामी करने वालों को मेरी विनती है कि मैंने क्या बोला इसका सच यदि जानना चाहते हों तो ‘ऑनलाईन प्रश्न-उत्तर’ हो जाएं। किसने किसको क्या कहा और फिल्म में जो थप्पड़ मारा गया उसकी असलियत क्या है इस पर बहस करने को मैं तैयार हूं। मुझे इस बात का भी अन्देशा है कि वे राजनायिक जो हमारे आन्दोलन को एक खतरे के रूप में देखते हैं, उन्होंने हमारी बदनामी का षड़यन्त्र रचा है। लेकिन उन लोगों ने कितने भी कोशिशें कीं तो भी हमारे आन्दोलन पर न ही इसके पूर्व में भी कोई असर हुआ है और न ही भविष्य में भी पड़ेगा।
जिस आदमी ने अपना जीवन समाज और देश के लिए अर्पण किया है, ३५ साल पूर्व अपना घर छोड़ने के बाद फिर से कभी घर नहीं लौटा, अपने भाइयों के बच्चों के नाम तक जिसको मालूम नहीं, करोड़ों रुपयों की योजनाएं पूरी कीं पर कहीं भी बैंक बैलेन्स नहीं रखा है, ऐसे आदमी पर उन राजनायिकों ने कितने भी झूठे आरोप लगाये तो भी क्या होने वाला है? ना ही जनता पर उसका कोई असर होगा। क्यों कि सच तो सच ही होता है। जो आदमी अपने जीवन में शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, निष्कलंक जीवन, त्याग और अपमान सहने की शक्ति रखता हो, उसी के शब्दों का लोगों पर प्रभाव होता है। भ्रष्टाचार में डूबे लोगों ने कितने ही आरोप लगाये तो भी उनका असर नहीं होगा।
मेरा स्वास्थ्य सुधरने के बाद जब मैं देश भर में निकल पडूंगा तब इन भ्रष्टाचारियों की समझ में आएगा कि ऐसे आरोपों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। बीमारी के कारण मैं पाँच राज्यों में नहीं जा पाया, लेकिन २०१४ में होने वाले चुनावों के पहले मैं पूरे देश भर में जाऊंगा और मतदाताओं को जगाऊंगा। भ्रष्टाचार के विरोध में जो लम्बी लड़ाई लड़नी है, उसकी तैयारी करूंगा। जनता हमारे साथ है। क्योंकि जनता के लिए भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी समस्या है, और उसी की लड़ाई हम लड़ रहे हैं।
केन्द्र में जन लोकपाल, राज्यों में जन लोकायुक्त, ग्राम सभा को पूरे अधिकार, राईट टू रिजेक्ट जैसे कई कानून बनवाने हैं। आज गरीब किसानों की जमीनें मार पीट कर हथिया ली जाती हैं, जैसा कि कभी अंग्रेजों के जमाने में हुआ करता था। शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सारी समस्याएं हैं, जिस वजह से गरीबों के बच्चें उच्च शिक्षा नहीं ले पाते हैं।
सही मायने में देश में प्रजातन्त्र लाना हो तो इन विषयों को लेकर लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ेगी जो कई वर्षों तक चल सकती है। देश में प्रजातन्त्र, गणतन्त्र कायम करने के लिए एक ही रास्ता है और वह है जन आन्दोलन का। रात-दिन भ्रष्टाचार में लगे लोगों ने कितने भी आरोप लगाए तो भी ऐसे आरोपों का कोई प्रभाव नहीं होगा। ये लोग ना तो भ्रष्टाचार को मिटाएंगे, ना ही गणतन्त्र- प्रजातन्त्र को कारगर बनाने का प्रयास करेंगे। क्योंकि अगर वे ऐसा करेंगे तो उन्हें डर है कि कहीं अपने हाथों में केन्द्रित सत्ता कम न हो जाये। उन्हें तो ऐसा करने को बाध्य करना होगा और वह केवल जन आन्दोलन के माध्यम से ही सम्भव है। और इसी कारण हमारे संविधान ने जनता को आन्दोलन करने का मौलिक अधिकार दिया है। उसी अधिकार का प्रयोग कर हम सब जनता को उसके अधिकार दिलाने की भरसक कोशिश करेंगे।
कि.बा. उपनाम अण्णा हज़ारे
Please scroll down to read the Marathi & English version.
एक जवान हरविंदर सिंह ने शरद पवार, कृषि मंत्री, भारत सरकार के मुंह पर थप्पड़ मारा और लोगों में हल्ला गुल्ला मच गया. किसी ने मुझ से पूछा शरद पवार के मुंह पर एक जवान ने एक थप्पड़ मारा, मैंने कहा एक ही थप्पड़ मारा? और प्रत्यक्ष थप्पड़ मारने वाले से “एक ही थप्पड़ मारा” कहने वाले को कई लोगों ने अधिक अपराधी माना.
मैंने कई बार ये कहा है कि, अन्ना हजारे कि तुलना महात्मा गाँधी जी से करना ठीक नहीं है. गाँधी जी के पास बैठने की भी मेरी पात्रता नहीं है. लेकिन उनके विचारों का थोड़ा सा प्रभाव मेरे जीवन में पड़ने के कारण देश की उन्नति के लिए ग्राम विकास और अहिंसात्मक संघर्ष जैसा थोडा सा कार्य मैं कर पाया.
मैंने ये भी कहा था कि मैं महात्मा गाँधी जी के आदर्श को मानता हूँ लेकिन कभी-कभी छत्रपति शिवाजी महाराज का भी आदर्श सामने रखता हूँ. मैं किसी पर तलवार से वार नहीं करना चाहता, किसी पर शस्त्र नहीं चलाना चाहिए, किसी से हाथापाई नहीं करना चाहिए. लेकिन किसी को कठोर शब्द प्रयोग करना इस बात को भी महात्मा गाँधी जी ने हिंसा कहा हैं.
समाज और देश कि भलाई के लिए कठोर शब्द की हिंसा मैं बार बार कई सालों से करता आया हूँ. एक ही थप्पड़ मारा? ये मेरी हिंसा हो गई थी. लेकिन समाज कि भलाई के लिए ऐसी हिंसा करने को मैं दोष नहीं मानता. राजनीति में कई लोगों को थप्पड़ मारने का बहुत बुरा लग गया था. कईयों को गुस्सा भी आ गया था. लेकिन उस जवान ने थप्पड़ क्यों मारा था? इस बात को भी सोचना जरुरी था.
आज दिन ब दिन भ्रष्टाचार बढता जा रहा है. इस भ्रष्टाचार से सामान्य लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. बढते भ्रष्टाचार के कारण मंहगाई बढती जा रही है. उस कारण परिवारिक लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है. जब सहनशीलता की मर्यादा का अंत होता है तो कुछ लोग कानून को हाथ में लेकर ऐसे कृत्य करते है. इस जवान ने जो किया है वो गलत किया है. इस पर किसी को भी दो राय नहीं है. मैंने भी निषेध किया है. लेकिन थप्पड़ क्यों मारा इस बात को सोचने की जरुरत है. एक थप्पड़ लगने से राजनीति में लोगों को गुस्सा आ गया. लेकिन जब सरकार किसान पर उनका दोष न होते हुए वह जब अपना हक मांगते हैं. तब सरकार लाठी चार्ज करती है. कई किसान घायल होते है. कई बार सरकार गोलियां चलाती है. उसमें कई किसानों की मृत्यु भी हो जाती है. लेकिन कृषि प्रधान भारत देश में उस पर किसी को गुस्सा नहीं आता. यह दुर्भाग्य की बात है. महाराष्ट्र में किसान आत्महत्याएं करते हैं, उस पर किसी राजनेता को गुस्सा नहीं आता? यह दुर्भाग्य की बात है.
१९८९ में महाराष्ट्र में बिजली संकट का निर्माण हुआ था. किसानों के इलेक्ट्रिक पम्प के लिए वोल्टेज नहीं मिल रही थी. किसानों की फसल जल रही थी, कम पावर (वोल्टेज) के कारण किसानों के इलेक्ट्रिक पम्प जल रहे थे. डी.पी. जल रही थी, बिजली में सुधार लाने के लिए मैंने तीन चार साल प्रयास किया. सरकार बिजली सुधार के लिए आश्वासन देती रही लेकिन कोई फर्क नहीं आया. इसलिए मैंने अनशन-आन्दोलन शुरू किया था. आठ दिन के बाद मुझे सरकार जबरन सरकारी हॉस्पिटल में ले गयी और मुझे हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया.
उस कारण सरकार के प्रति किसानों के दिल में गुस्सा निर्माण हो गया. उन्होंने अहमदनगर जिले में वाडेगव्हन गाँव के पास रास्ता रोको आन्दोलन किया और सरकार ने किसानों के उस आन्दोलन पर गोली चलाई. चार किसान मृत्यु मुखी पड़ गए, कई लोग घायल हो गए. उस समय शरद पवार राज्य के मुख्यमंत्री थे. लेकिन किसी भी राजनेता को उस पर गुस्सा नहीं आया था. उस आन्दोलन को आज २२ साल बीत गए हैं. लेकिन बिजली का संकट आज भी कायम है, समाप्त नहीं हुआ.
केंद्र में शरद पवार कृषि मंत्री और राज्य में बिजली मंत्री भी उन्ही का है. फिर भी २२ साल हो गए. आज किसानों के इलेक्ट्रिक पम्प को वोल्टेज पुरे नहीं मिलने के कारण जलते हैं, फसल जलती है, डी.पी. जलती है. उस पर गुस्सा किसी राजनेता को नहीं आता है. यह दुर्भाग्य की बात है. पुणे के पास मावल में किसानों ने आन्दोलन किया उस आन्दोलन पर गोली चलाई गई तीन (३) किसानों की म्रत्यु हो गई. राजनेता को गुस्सा नहीं आया.
कृषि मंत्री के नाते शरद पवार करोड़ों रुपयों का सडा-फुड़ा गेहूं आयात किया और जनता को खाने के लायक न होने के कारण जे.सी.बी. से बड़े-बड़े गड्डे करके ज़मीं में दफनाया गया. और देश के जनता के करोड़ो रुपयों का चुना लगाया. लेकिन उसका गुस्सा किसी भी राजनेता को नहीं आया? शरद पवार जी के एक रिश्तेदार पदमसिंह पाटिल जो शरद पवार के मंत्रिमंडल में मंत्री रहकर भ्रष्टाचार किया था. मैं जाँच करने का आग्रह किया. लेकिन जाँच नहीं हो रही थी. मैं आन्दोलन किया और उस मंत्री की जाँच हो गई. मंत्री दोषी पाया गया और उनको मंत्रीमंडल से निकलना पड़ा. उसका बदला लेने के लिए इस मंत्री ने मेरी हत्या करने के लिए तीस (३०) लाख रूपये की सुपारी दी थी. लेकिन मरने वाला जब पकड़ा गया तो उसने न्यायाधीश के सामने कबूल किया कि अन्ना हजारे को मारने की मुझे इस मंत्री ने सुपारी दी थी. उस कारण मंत्री को जेल जाना पड़ा. उस वक़्त किसी भी राजनेता को गुस्सा नहीं आया. जितना शरद पवार को एक थप्पड़ मारने का गुस्सा आ गया? विशेषतः पदमसिंह पाटिल भ्रष्टाचारी है, यह साबित हुआ था, मुझे मारने की सुपारी दी थी यह भी स्पष्ट हो गया था. फिर भी चुनाव के समय शरद पवार उनके कार्यक्रम में जाकर जनता को अपील किया था कि सभी कार्यकर्ताओं का पदमसिंह पाटिल का साथ देना है. भ्रष्टाचारी होते हुए शरद पवार उनको समर्थन करते है. लेकिन उस वक़्त भी राजनेताओं को को गुस्सा नहीं आया? इस लिए मैंने कहा था कि, भ्रष्टाचारियों को साथ में लेकर जाने कि शरद पवार की पुरानी आदत हैं. कई राजनेताओं को एक थप्पड़ का गुस्सा आकर कई बसें जलाकर राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान किया, कई दुकानें तोड़ फोड़ कर दी, कई निजी वाहनों को नुकसान पहुँचाया. इस बात पर किसी को गुस्सा नहीं आया. यह दुर्भाग्य की बात है.
हजारों कार्यकर्ताओं के साथ २० साल से हम आन्दोलन कर रहे है, लेकिन आज तक किसी भी राष्ट्रीय सम्पति का नुकसान नहीं होने दिया. किसी व्यक्ति की सम्पति का नुकसान नहीं होने दिया. दिनाक १६ अगस्त २०११ को देश के करोडो लोग रास्ते पर आ गए थे लेकिन किसी व्यक्ति ने एक पत्थर भी हाथ में नहीं उठाया. आन्दोलन करना दोष नहीं, लेकिन अहिंसा के मार्ग से आन्दोलन होना जरुरी है. राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान कर हम अपना ही नुकसान करते है. यह आन्दोलनकारियों की भावना होनी चाहिए. जो लोग महात्मा गाँधी जी के समाधि पर प्रार्थना करने गए थे. उन्हें इस बात को सोचना ज़रूरी है. भ्रष्टाचार किया स्पष्ट हो गया और पदमसिंह पाटिल जैसा आदमी जेल में भी गया ऐसा व्यक्ति प्रार्थना करता है?
१९९१/९२ में शरद पवार मुख्यमंत्री थे और वन विभाग के उच्च स्तर के अफसरों ने मिलकर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार किया था. उनके सबूत मेरे हाथ में आये थे, मैं सबूत के साथ शरद पवार को बताया, सब सबूत है. इन अफसरों की जाँच करके उन पर कठोर कार्यवाही करें. लेकिन उनकी जाँच नहीं हुई. मैं लगातार दो साल कोशिश करता रहा. आखिर मैंने, राजीव गाँधी जी ने मुझे इंदिरा गाँधी वृक्षमित्र अवार्ड दिया था उसको वापस कर दिया. फिर भी शरद पवार ने उन पर कोई कार्यवाही नहीं की. आखिर मैंने, राष्ट्रपति ने मुझे पद्मश्री अवार्ड दिया था वह भी राष्ट्रपति जी को वापस कर दिया तब सरकार की नींद खुली और उन अफसरों की जाँच हुई और उन पर कार्यवाही करनी पड़ी. उस वक़्त गो.रा. खैरनार और हमारे आन्दोलन से सरकार गिर गई थी. महाराष्ट्र में पचास सालों में हजारों एकड़ वन जमीन गायब हुई है. उसके लिए शरद पवार ज़िम्मेदार है. मैं तीन साल से गायब ज़मीन की जाँच करने की मांग कर रहा हूँ. लेकिन जाँच नहीं हो रही है. अगर जाँच हो गई तो कौन ज़िम्मेदार है स्पष्ट हो जायेगा.
इस से पता चलता है की भ्रष्टाचारी लोगों को संभालने की शरद पवार को बहुत पुरानी आदत है. सन २००३ में शरद पवार के चार मंत्रियों ने भ्रष्टाचार किया था. उनके भ्रष्टाचार के सब सबूत मेरे हाथ में आये थे. मैंने आग्रह किया कि इन चार मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जाँच करो. लेकिन सरकार जाँच करने को तैयार नहीं थी. मुझे आन्दोलन करना पड़ा. मैंने राष्ट्रपति को पद्मभूषण अवार्ड को वापस करने का नोटिस दिया था. जब उन मंत्रियों की जाँच करने को सरकार राज़ी ही गई. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पी.बी.सावंत आयोग की नियुक्ति हो गई. एक मंत्री ने हमारे बारे में भी शिकायत की और मंत्रियों के साथ साथ अन्ना हजारे की भी जाँच करने का आग्रह किया. मैं उसको मेरी और हमारे संस्था की जाँच की अनुमति दी, जब कर नहीं तो डर किस लिए?
चार मंत्रियों के लिए किसके लिए कौन वकील देना इसका नियोजन इन्ही से हुआ था. न्यायाधीश पी.बी. सावंत आयोग का कामकाज तारीख २१.१०.२००३ से शुरू हो गया. हर दिन सवेरे ११ बजे से शाम ५ बजे तक चलता रहा. एक साल दो महीने बाद तारीख २४.१२.२००३ को आयोग का कामकाज पूरा हो गया और आयोग की तरफ से अपनी रिपोर्ट सरकार को तारीख २३.०२.२००५ को भेज दिया. उस रिपोर्ट में चार मंत्रियों में से तीन मंत्रियों ने भ्रष्टाचार किया यह स्पष्ट हो गया. हमारे बारे मंत्रियों ने आयोग को बताया था कि अन्ना के सभी संस्थाओं के कुछ कागज लेने कि हमें अनुमति मिले. आयोग ने हमे पूछा मंत्री आपके संस्था के सभी कागज रालेगन सिद्धी में जाकर लेना चाहते हैं, तो हमने तुरंत अनुमति दी. मंत्रियों के तरफ से ६ सी.ए. (चार्टर्ड अकाउंटैंट) ६ दिन तक हमारी संस्था कि छानबीन करके आधा टेम्पो कागज फोटोकॉपी करके ले गए. उनका खाना, रहना सब इंतजाम रालेगन सिद्धी में हमारी संस्था ने किया था. लेकिन हमारा १०० रूपये का भी भ्रष्टाचार नहीं मिला. सिर्फ कागज समय पर नहीं भेजा, इतनी ही अनियमितता का दोष था. लेकिन उनको भ्रष्टाचार नहीं मिला और शरद पवार टीम का मैं दोषी है, मुझे जेल भेजने का सपना अधूरा ही रह गया. उनको लगता था अन्ना हजारे दोषी पाए जायेंगे और जेल जायेंगे. लेकिन तीन मंत्रियों को रिपोर्ट में भ्रष्टाचार स्पष्ट होने के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. मैं ५-६ सालों से सरकार को बार-बार कह रहा हूँ कि सावंत आयोग ने जिन मंत्रियों को भ्रष्टाचार के कारण दोषी पाया. उन पर क़ानूनी कार्यवाही की जाये. सरकार अभी भी उन पर क़ानूनी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है. कारण वह शरद पवार जी के मंत्री है.
जनलोकपाल कानून आने के बाद इन मंत्रियों पर कार्यवाही करने के लिया आन्दोलन करना पड़ेगा. कारण कई बार इन मंत्रियों पर कार्यवाही करने के लिए मैं राज्य के मुख्यमंत्री को ख़त भेजे हैं. भ्रष्टाचारियों को संभालने की आदत बहुत पुरानी है. क्या होगा इस राज्य का? इस देश का? प्रश्न है विशेषत: ऐसे भ्रष्टाचारी मंत्री गाँधी जी की समाधि पर थप्पड़ मरने वाली को सद्बुद्धि मांग रहे है. मैं गाँव में संत यादव बाबा के मंदिर में रहता हूँ. सोने का एक बिस्तर खाने की एक थाली के आलावा कुछ नहीं रखा. करोड़ों रुपयें की योजनाएं अपनायीं लेकिन आज तक किसी बैंक में बैलेंस नहीं रखा. अपना पूरा जीवन समाज और देश की सेवा के लिए अर्पण ऐसे स्थिति में शरद पवार के कई मंत्रियों ने मेरे ऊपर अलग जगह पर कोर्ट में दावे लगाये हुए है. मेरे पास केस चलने के लिए पैसा नहीं है. ९/१० वकीलों ने एक रुपया न लेते हुए सात साल से केस लड़ रहे हैं. आज भी कोर्ट में केस चल रहे है और मुझे कोर्ट में हाजिर रहना पड़ता है. फकीर होने के कारण मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं. जनता की सेवा और देश की सेवा में आनंद मिलता है. इस कारण दुःख महसूस होता नहीं.
एक थप्पड़ का गुस्सा कई लोगों को आया लेकिन पूरा जीवन समाज और देश के लिए अर्पण करते हुए इतनी तकलीफ दी जाती है. उसका गुस्सा किसी को नहीं आता. यह दुर्भाग्य की बात है. मेरी विनती है, मुझ पर गुस्सा आता है तो जैसे मेरे पुतले जलाये है. आगे भी जलाते रहो. मेरी प्रेतयात्रा निकालो, मेरी बदनामी के लिए चाहे जैसा करो. लेकिन राष्ट्र संपत्ति का कभी भी नुकसान मत करो. वह हमारी सब की संपत्ति समझ कर उसका जतन करो. शरद पवार के कार्यकर्ताओं ने मुझे माँ-बहन की गाली दिया है. उसका मैंने मेरे समाधान के लिए रिकॉर्ड (सीडी) करके रखा है. समय आने पर मैं जनता को बजाकर सुनाऊंगा. जब जब वह रिकॉर्ड मैं सुनूंगा तब मुझे और समाधान मिलेगा. इसलिए और भी गाली देना है तो दे दो मुझे गाली देने से दुःख नहीं होगा, लेकिन राष्ट्रीय सम्पति की हानि नहीं करना इससे मुझे बहुत दुःख होगा.
कि.बा. उपनाम अण्णा हज़ारे
One youth named Harvinder Singh slapped the Agriculture Minister of India, Sharad Pawar, and this has caused a lot of hue and cry amongst some people. Someone asked me that Sharad Pawar has been slapped on his face by a youth. I said – Just one slap? And the people held the person who asked this question more guilty than the person who had actually slapped.
I have said many times in the past that it is incorrect to compare Anna Hazare with Mahatma Gandhi. I am not even eligible to sit at the feet of Mahatma Gandhi but his thoughts have influenced my life in a very small way because of which I have been able to do some work in the field of rural development and non-violent struggle for the development of the country. I have said many times that I consider Mahatma Gandhi as my ideal but sometimes I keep Chatrapati Shivaji Maharaj also as my ideal. I do not want to hurt anyone with a sword, I do not want to use arms, I am against any kind of fist fight. But Gandhiji would describe use of strong words also as violence.
For the betterment of the society and the country, I have used strong words many times in the past. “Just One Slap?” – I admit that I committed violence when I said that. But for the betterment of society, I do not consider this violence as wrong. Many politicians felt very bad about the slapping incident. Many of them got very angry also. But it is important to discuss as to why did that youth slap.
Today, the corruption is rising day-by-day. This corruption has made it difficult for the ordinary people to live. So much inflation is due to corruption only. It is increasingly becoming difficult for people to run their families. When the limit to patience ends, then some people take law in their own hands and commit such acts. What this young man did was wrong – there are no two opinions about it. And I have also condemned it. But why did he slap – we need to think about it. One slap on the face made politicians so angry. For no fault of theirs, the farmers are lathi-charged, shot at and killed when they demand their rights. But this does not cause any anger in our agriculture based country. This is unfortunate. Many farmers have committed suicide in Maharashtra. But this did not make any politician angry? This is unfortunate.
In 1989 Maharashtra went through severe power crises. The electric pumps of farmers were not getting proper voltage. Their crop was getting burnt, the electric pumps were getting burnt because of low voltage, transformers were getting burnt. I tried for three to four years for the improvement of electricity conditions. The government kept on giving assurances. However, there was no improvement. Therefore I started indefinite fast. After 8 days, the government forcibly admitted me to a hospital.
Due to this, the farmers got angry against the government. Near Wadegwan village of Ahmednagar district, the people blocked roads and the government fired at farmers because of which 4 farmers died and many of them were wounded. But none of the politicians got angry? Sharad Pawar was the Chief Minister of the state at that time. It is 22 years since that protest and the electricity problem is still there, it is not yet over.
Today, Sharad Pawar is the agriculture minister at the centre and the power minister of the state is from his own party. Today after 22 years, the electric pumps of the farmers still get burnt due to low voltage, the crops get burnt, the transformers get burnt, but the politicians still don’t get angry. This is unfortunate. The farmers protested at Mawal near Pune. They were shot at. Three farmers died. But the politicians still did not get angry about it.
As Agriculture Minister, Sharad Pawar imported rotten wheat and since it was not edible, the wheat was buried in huge pits. Crores of public money was wasted but none of the politicians got angry about it? Padmasingh Patil, a relative of Sharad Pawarji, who was a minister in Sharad Pawar’s cabinet, indulged in corruption while he was minister. I demanded an enquiry. When enquiry did not take place, I started a movement because of which the enquiry had to be ordered. The minister was found guilty and he had to be removed from the cabinet. To take revenge, this minister gave Rs 30 lakhs supari to someone to kill me. When this person was caught, he admitted before the judge that he had been paid supari by that minister to kill Anna Hazare. Due to this, the Minister had to go to jail. At that time, none of these politicians got angry who have now got so angry due to the slap on Sharad Pawar’s face? Padmasingh Patil was corrupt – this was proved. He gave supari to kill me – this was also proved. Despite this, Sharad Pawar went to his programs during elections and appealed to the people and to all workers to support Padamsingh Patil. Despite the fact that he was so corrupt and Sharad Pawar supported him – these politicians still did not get angry? That is why I had said Sharad Pawar has an old habit of keeping the company of corrupt people. The politicians got so angry with that one slap that many buses were burnt, national property was destroyed, many shops were damaged, many private vehicles were damaged – but this did not make anyone angry. This is unfortunate.
We have run so many movements in the last 20 years with thousands of workers. But we never allowed any national property or private property to be damaged. On 16 August, 2011, crores of people came on the streets but not even a single person picked up a stone. There is nothing wrong in participating in movements but the movements should be non-violent. Any damage to national property is our personal loss. This should be the spirit of activists. Those who go to Rajghat to offer their prayers should keep this in mind. Padamsingh Patil’s corruption was proved and he went to jail. You support him and then go to Rajghat and offer prayers?
In 1991-92, Sharad Pawar was the Chief Minister when many senior officers of forest department indulged in big ticket corruption. When I got the evidence, I requested Sharad Pawar for an enquiry and strong action against guilty officers. But no enquiry was ordered. I kept on trying for 2 years. Finally I returned Indira Gandhi Vrikshmitra Award given to me by Shri Rajiv Gandhi. Even then, Sharad Pawar did not take any action. Finally, I returned the Padam Shri Award given to me by the President of India. Then the government woke up, ordered an enquiry and had to take action against guilty officers. At that time, the government fell due to GR Khairnar and our movement. In 50 years, thousands of acres of forests have vanished for which Sharad Pawar is responsible. I have been demanding an enquiry over this for the last 3 years but no enquiry has been ordered. If an enquiry were ordered, it would become clear who has been responsible.
This shows that Sharad Pawar has an old habit of protecting corrupt people. In 2003, four of his ministers indulged in corruption. When I got its evidence, I demanded an enquiry against the corruption of these four ministers. When the government refused, I again had to start a movement. I threatened to return the Padam Bhushan Award to the President, then the government agreed for an enquiry. Justice PB Sawant Commission was set up. One minister complained against us also and demanded an enquiry against Anna Hazare simultaneously. I agreed to a simultaneous enquiry against me and my organizations. When I had not done anything wrong, why should I be afraid?
Sharad Pawar arranged and planned for advocates for these ministers. Justice PB Sawant Commission started its work on 21.10.2003. They would work everyday from 11 am to 5 pm. After one year two months, their work completed on 24.12.2004. And they submitted their report to the government on 23.2.2005. The report indicted 3 out of 4 ministers. These ministers asked the Commission for obtaining documents related to Anna Hazare’s organizations. The Commission asked us and we immediately agreed. Six chartered accountants kept on scrutinizing documents related to our organizations for 6 days and took away half tempo load of xerox copies of documents. We made arrangements for their stay and fooding at Ralegaon Siddhi but they could not find corruption even of 100 rupees. That we had not submitted some documents to the government departments in time – this was the only irregularity detected. But they could not find any corruption. And the dream of Sharad Pawar’s team of declaring me guilty and sending me to jail remained unfulfilled. They had thought that they would corner Anna Hazare and send him to jail. Three ministers had to resign against whom corruption had been proved in Justice Sawant’s report. Last 5-6 years, I have been demanding that action should be taken under law against these ministers, who Justice Sawant Commission has found guilty of corruption. The government is still not willing to take action against them under law. Why? Because they are Sharad Pawar’s ministers.
After Janlokpal Bill is enacted, we will have to start a movement for action against these ministers. I have written several times to the Chief Minister for taking action against these ministers but it is an old habit to protect corrupt people. What will happen to this state? And to this country? I live in Sant Yadavbaba’s temple in my village. I own nothing other than a bed to sleep and a plate. I was involved in the implementation of schemes worth several crores of rupees but do not have any bank balance. I have devoted my entire life for the development of society and country. Many ministers of Sharad Pawar have filed several cases against me in many courts. I do not have any money to fight these cases but 9-10 advocates are fighting these cases for me without charging a single rupee. Today also many cases are going on in courts and I have to be present in these courts. Being a fakir, it does not affect me at all. Serving the people and country gives me immense joy, therefore I never feel sad.
Many people got angry due to one slap, but when the people who have dedicated their entire life for the society and country are victimized, then no one gets angry. This is unfortunate. I have a request – if you have anger against me and want to burn my effigies, then continue doing that as you have been doing till now. Do whatever you want to insult me, but do not damage national property because it belongs to all of us. Protect it. Sharad Pawar’s supporters hurled dirtiest abuses against me, I have kept a CD of the same for my record. At an appropriate time, I will play it before the public. They are free to continue abusing me, it does not hurt me at all. But when the national property is damaged, I am hurt and feel very sad.
Thanking you
Yours sincerely
Anna Hazare
Please scroll down to read the English version.
आज़ादी के बाद गांधी जी ने बलशाली भारत का सपना देखा था। उन्होंने संदेश दिया- “गांव की ओर चलो”। जब तक गांव स्वावलंबी और स्वयंशासित नहीं बनेंगे, तब तक सही बलशाली भारत का सपना पूरा नहीं होगा। गांधी जी का कहना था कि विकास करते समय इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है। हम प्रकृति और मानवता का शोषण (दोहन) करते हुए प्रकृति ने हमें जो देन दिया है उसका सही तरीके से नियोजन करें ताकि व्यक्ति, परिवार और गाँव स्वावलंबी बने।
आज हम विकास का सपना देख रहे हैं। लेकिन प्रकृति और मानवता का दोहन करके विकास हो रहा है। उदा, पेट्रोल, डीजल, रॉकेल, कोयला, पानी जैसे भूगर्भ और भूपृष्ठ के साधन सम्पति का ज्यादा से ज्यादा शोषण (दोहन) करके विकास कर रहे हैं। यह सही विकास नहीं है। बढ़ती हुई जनसंख्या बढ़ती ही जाएगी और जनसंख्या बढ़ने के कारण लोगों की जरूरतें भी बढ़ती जाएंगी। बढ़ती हुई जनसंख्या की अंतिम सीमा नहीं है। लेकिन प्रकृति से जो चीज़ें ले रहे हैं उन सबकी सीमा है। वह एक-एक करके ख़त्म होने वाली हैं। इसका विचार करना जरूरी है। दोहन के कारण आज देश के कई गांवों का पानी ख़त्म हो गया है। गरमी के दिनों में वहां बाहर से टैंकर से पानी लाना पड़ता है। आज पानी ख़त्म हो गया है, एक दिन पेट्रोल ख़त्म हो जाएगा, डीजल ख़त्म होगा, रॉकेल ख़त्म होगा, कोयला ख़त्म होगा। उस वक्त हमारी आने वाली संतान का क्या होगा? आज इस बारे में कोई सोच नहीं हो रही है। इसलिए महात्मा गांधी सोचते थे कि प्राकृतिक स्थिति देखकर सही नियोजन करके विकास करना आवश्यक है। भारत के लिए भगवान ने प्राकृतिक साधन, संपत्ति का खजाना दिया है लेकिन सही नियोजन करके विकास करना जरूरी है। देश की अर्थनीति के बारे में महात्मा गांधी जी ने कहा है कि देश की आर्थिक दशा बदलनी है तो उसके लिए गांव की आर्थिक दशा बदलनी होगी। कारण भारत देश गांव में बसा हुआ देश है। गांव के लोगों को हाथ के लिए काम और पेट के लिए रोटी गांव में मिल गई तो गांव में शहरों से कम सुविधा मिल जाने से भी लोग गांव से शहर के तरफ नहीं जाएंगे। तभी गांव की आर्थिक दशा बदलेगी।
हमारे देश के कई नेताओं को लगा कि बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री खड़ी किए बिना देश का विकास नहीं होगा और हमारे कई नेता बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री खड़ी करने में जुट गए। शहरों में जैसे जैसे इंडस्ट्री खड़ी होती गई वैसे वैसे गांव के लोग शहर की तरफ बढ़ते गए। शहर फूलते गए, झोपड़ियाँ बढ़ती गई, गुनहेगारी बढ़ गई प्रकृति और मानवता का शोषण (दोहन) शुरू हुआ। प्रकृति का जितना शोषण हुआ उतना ही पर्यावरण का समतोल बिगड़ता गया। बढ़ती हुई इंडस्ट्री के कारण पानी और ज़मीन खराब हो गई। कितने भी पैसे खर्च करके खराब हुई ज़मीन और पानी नहीं सुधरेगी। जिन नदियों को हम पवित्रा मानते थे उन नदियों का पानी भी इंडस्ट्री के कारण खराब हो गया है। वह खराब पानी डैम में गया और डैम का पानी जिन शहरों में पीने के लिए जाता है वह भी दूषित हो गया। देश के विकास का सपना देख़ते हुए बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री खड़ी कर दी। इंडस्ट्री खडी करने के बाद 65 साल में देश का सही विकास हुआ दिखाई देना चाहिए था लेकिन देश का चित्र क्या है?
आज़ादी के 65 साल के बाद सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत पर हिमालय जैसी कर्ज की पहाड़ी बन गई है। लिए हुए कर्ज का ब्याज भरने के लिए पैसा नहीं इसलिए फिर से कर्ज लेकर ब्याज भर रहे हैं। इस स्थिति से हमारा देश गुज़र रहा है। आज हर परिवार में बच्चा जन्म लेता है तो 22 से 25 हज़ार रूपए कर्ज की गड्डी सर पर लेकर जन्म ले रहा है। जन्म लेने में उस का क्या दोष था? आज़ादी के बाद इंडस्ट्री के साथ-साथ देश के हर गांव में जमीन और पानी का यदि सही नियोजन करके विकास होता और इंडस्ट्री पर जो खर्च हुआ, उसमें से कुछ पैसा गांव के सर्वांगीण विकास में लग जाता, तो आज देश की जो सामाजिक और आर्थिक हालत हुई है, वह नहीं होती।
मैं सिर्फ शब्दों से इस बात को नहीं कह रहा हूं। मैंने जमीन पर प्रयोग किए हैं। एक गांव में नहीं, कई गांवों में प्रयोग किए हैं । उनके अच्छे रिज़ल्ट आने के कारण मैं इस बात को रख रहा हूं। आज हर गांव में गिरने वाला बारिश का पानी गांव में रोकथाम न करने के कारण वह पानी गांव से नदियों में जाता है, नदियों से बड़े-बड़े डैम में जाता है और डैम से समुद्र में चला जाता है। समुद्र में जो पानी गया उसका गांव के लिए या जनता के लिए कोई उपयोग नहीं होता, बारिश का पानी गांव से बह जाने के कारण आज गांव-गांव में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। डैम के जरिए शहरों में बसी हुई जनता और इंडस्ट्री के लिए पानी लेकर गए हैं। इंडस्ट्री चलाने के लिए, पीने के पानी के लिए गांव का पानी डैम तक जाना जरूरी है लेकिन वह पानी समुद्र में नहीं जाना चाहिए।
डैम में सिर्फ बारिश का पानी ही नहीं जा रहा है बल्कि उस पानी के साथ-साथ गांव की उपजाऊ मिट्टी भी डैम में जा रही है। आज हर एक डैम में हर साल हज़ारों टन मिट्टी इकट्ठा हो रही है। उसके कारण डैम की पानी स्टोरेज करने की क्षमता कम होती जा रही है। नेताओं ने और जनता ने अगर इस स्थिति के बारे में नहीं सोचा तो आगे भ्रष्टाचार से देश के लिए जो ख़तरे बने हैं उससे भी ज्यादा बड़े राष्ट्रीय ख़तरे निर्माण होंगे। जिस प्रकार हर इंसान को मृत्यु पसंद नहीं है लेकिन 70/80/90/100 साल के बाद वह आ ही जाती है, कारण कि मृत्यु प्रकृति का नियम है। जिस प्रकार हर इंसान को मृत्यु अटल है वैसे ही हर डैम की मृत्यु भी अटल है। हर साल हर डैम में बारिश के पानी के साथ बह कर आने वाली हज़ारों टन मिट्टी डैम में भर्ती जा रही है। 400/500/1000 साल बाद डैम मिट्टी से भर जाएंगे। उस मिट्टी को न सरकार निकाल पाएगी न जनता निकाल पाएगी। कारण डैम का स्टोरेज बैंक वॉटर क्षेत्र 60, 70, 80, 90 किलोमीटर लंबाई में है और ऊंचाई 500 से 600 मीटर से ज्यादा होने के कारण डैम के अंदर मिट्टी की एक पहाड़ी बन जाएगी। कौन उठाएगा इस पहाड़ी को? कहां डालेंगे इस मिट्टी को?
नए डैम बनवाने के लिए हमारे पास डैम की साइट नहीं होगी। क्या होगा आज के बिजली प्रकल्प का? इंडस्ट्री का? शहरों को मिलने वाले पानी का? इन राष्ट्रीय ख़तरों को टालने के लिए हर गांव में से जो मिट्टी बारिश के पानी के साथ बहकर डैम में जा रही है उसे गांव में रोकना ही जरूरी है। ऐसा करने से डैम के कारण जो राष्ट्रीय ख़तरे निर्माण हो रहे हैं उसे रोक सकेंगे और गांव की मिट्टी गांव में रोकने का प्रयास करेंगे तो बड़े पैमाने पर गांव में पानी भी रूक जाएगा। उसी से ग्राम विकास कार्य में मदद मिलेगी। कारण ग्राम विकास, जल ग्रहण क्षेत्र विकास (Water Shed Area Development) के कार्यक्रम पर आधारित है।
महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले में रालेगणसिद्धी नाम का दो हज़ार आबादी का गांव है। इस गांव में गरमी के दिनों में पीने का पानी नहीं था। 80 प्रतिशत लोगों को खाने को अनाज नहीं था। गांव में काम न होने से 5-6 किलोमीटर दूर तक मजदूरी के लिए जाते थे। हाथ के लिए काम नहीं था, पेट के लिए रोटी नहीं थी। इसलिए कई लोगों ने शराब की भट्टी चला रखी थी। 30-35 शराब की भट्टी हो गई थी। शराब निकालना, गांव-गांव में बेचना और अपने बाल-बच्चों को संभालना। शराब के कारण गांव में झगड़े टंटे भी ज्यादा होते थे। गांव में पढ़ाई की सुविधा नहीं थी। दो कमरे में चार क्लास तक की पढ़ाई होती थी। इंसान और जानवरों की आरोग्य की कोई सेवा नहीं थी। गांव में छूत अछूत का भेदभाव होता था। 12-13 साल में ही लड़की की शादी हो जाती थी। परिस्थिति ने उन्हें मजबूर किया था। 1975 में इस गांव के विकास के लिए शुरूआत की गई, स्वामी विवेकानंद कहते थे- भूखे पेट से बैठे हुए लोगों को ज्ञान की बात बता कर कुछ नहीं होगा। पहले उसके पेट के लिए रोटी और हाथ के लिए काम कैसे निर्माण हो इसके लिए सोचना जरूरी है और उस बात को सोचा गया। बारिश के पानी का एक-एक बूंद पानी गांव में ही रोकने का प्रयास किया। घास को बढ़ाया, तीन लाख से ज्यादा पेड़ लगाए। नाला बांध चेक डैम, समेंट डैम, सीसीटी, परक्युलेशन टैंक जैसे कई उपचार पद्धति बनाई और गिरने वाला बारिश का पानी गांव में ही रोक दिया। अकाल पीड़ित क्षेत्र होने के कारण हर साल बारिश सिर्फ 400-500 मि.ली. तक होती है। पानी गांव में रोकने के कारण पहले 300 एकड़ ज़मीन में एक फसल नहीं मिलती थी। आज 1500 एकड़ जमीन में दो फसलें मिलने लगी हैं। आज 35 साल के बाद देखेंगे वही गांव है, वही लोग हैं, वही जमीन है। कोई भी उद्योगपति का पैसा न लेते हुए आज गांव स्वावलंबी हो गया है। जिस गांव में 80 प्रतिशत लोग भूखे पेट से सोते थे, आज उसी गांव से तरकारी विदेशों में निर्यात हो रही है। मजदूरी के लिए लोग बाहर जाते थे। आज गांव में दस लोग मजदूरी के लिए नहीं मिलते। अपनी ही खेती पर उनके लिए काम निर्माण हो गया है। हाथ के लिए काम और पेट के लिए रोटी गांव में मिलने के कारण शहरों में जाने वालों की संख्या घट गई है। इतना ही नहीं शहर में गए लोग गांव में फिर से आकर बसे हैं। आज कोई भी परिवार बाहर से अनाज नहीं लेता है। पहले गांव से 300 लीटर दूध बाहर नहीं जाता था। आज हर दिन 4 से 5 हज़ार लीटर दूध बाहर जा रहा है। हर दिन 80-90 हज़ार रुपए दूध की बिक्री से गांव में आ रहे हैं। भूखे पेट से रहने वाले गांव से आज तरकारी शहरों में जा रही है। हर साल 150-200 ट्रक प्याज मद्रास, बैंगलोर जाता है। बच्चों के सिर्फ चार क्लास शिक्षा होने वाले गांव में आज बारहवीं की क्लास तक आर्ट साइंस पढ़ाई हो रही है। लड़कियां शिक्षा से वंचित थीं। आज लड़किया भी ग्रेज्युएट बन गई हैं।
दलित समाज को मंदिर में प्रवेश नहीं था। दलितों के पानी का कुआं अलग था। शादी के खाने पर दूर बिठाते थे। आज दलित समाज पर चढ़ा हुआ 60000 रुपयों का कर्ज जब उनसे पूरा नहीं हुआ तो गांव में ग्राम सभा ने निर्णय लिया कि दलितों का कर्ज हम गांव के दूसरे लोग पूरा करेंगे। सभी गांव के लोगों ने दलित समाज के जमीन पर दो साल श्रमदान किया। फसल उगाई और दलितो का कर्ज गांव वालों ने पूरा किया है। आज गांव में सार्वजनिक खाने का कार्यक्रम होने से खाना पकाने में और खाना बंटवाने में सभी जाति धर्मों के साथ दलित भी साथ में होते हैं। कोई छूत-अछूत नहीं रहा है। करोड़ों रुपयों की स्कूल की इमारत, मंदिर, समाज मंदिर जैसे इमारतें लोगों ने अपनी मेहनत और श्रमदान से बनाई हैं। पिछले सात साल में इस गांव को देश-विदेश के साढ़े पांच लाख लोग देखने आए। अब रालेगणसिद्धी के पड़ोस के पांच गांव भी बहुत अच्छे बनते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कई गांवों में ग्राम विकास का काम चल रहा है। इसके लिए 50 नए गांवों का चयन भी हो रहा है।
यह सब बाते लिखने का उद्देश्य इतना ही है कि देश का सही विकास करना है तो एक तरफ देश के बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जनलोकपाल और जनलोकायुक्त कानून बनवाने का प्रयास हो रहा है और कई अन्य प्रकारों के भ्रष्टाचार रोकने के लिए चुनाव सुधार, राइट टू रिजेक्ट, सत्ता का विकेंद्रीकरण का कानून बनवाने हैं और साथ-साथ कानूनों का सही अमल होने के लिए भी प्रयास होना है। साथ-साथ देश के विविध हिस्सों में सौ गांव आदर्श गांव भी बनाने हैं। एक तरफ भ्रष्टाचार को रोकना और दूसरी तरफ आदर्श गांव का निर्माण करना देश के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण काम है। इन दोनों कार्यों को आगे बढ़ाने से बलशाली भारत खड़ा होगा। आज हमारे पास देश के कई भागों से अपना जीवन समर्पित करने वाले अच्छे-अच्छे लिखे-पढ़े ध्येयवादी सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण रखने वाले अनुभवी पचास (50) लोगों के पत्र आए हैं। जो अपना जीवन समर्पण करने के लिए तैयार हो गए हैं। कई लोग अपना परिवार चलाकर महीने में 12 से 15 दिन का समय देने को तैयार हो गए हैं। कई लोग अपने-अपने क्षेत्र में स्वयंसेवी (वॉलेंटीयर) बनकर कार्य करने के लिए तैयार हो गए हैं। कई युवक हैं जिन्होंने शादी नहीं की। वह कहते हैं कि मुझे शादी नहीं करनी। मैं देश के लिए और समाज के लिए अपना जीवन देने को तैयार हूं। 5 अप्रैल, 2011 और 16 अगस्त, 2011 को देश में जो आंदोलन हुआ था उसमें जो युवा शक्ति और भाई-बहन शामिल हुए उसके कारण देश की जनता को बहुत प्रेरणा मिली है। उसके कारण अपने देश के प्रति समर्पण की भावना से आगे आ गए है।
जीवन समर्पित करने की इच्छा रखने वाले जो लोग आगे आ रहें हैं, देश के उज्वल भविष्य के लिए ये एक आशादायी चित्र दिखायी दे रहा है। अब हमें पहले इनमें से चरित्रशील लोगों का चयन करना होगा इसलिए देशभर में अपने विश्वास के लोगों को भेजकर निरीक्षण करना होगा। चयन के साथ-साथ प्रशिक्षण देना होगा। गांवों को आदर्श बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को लीडरशीप की ट्रेनिंग देनी पड़ेगी। वह तीन महीने तक का प्रशिक्षण होगा। एक गांव के लिए दो लीडर निर्माण करना जरूरी है।
यह सिर्फ कल्पना नहीं है। हम लोगों ने 35 साल में यह काम किया है। महात्मा गांधी जी के पीछे आर्थिक सहयोग के लिए उद्योगपति खड़े हो गए थे। वैसे ही आदर्श गांव के कार्य के लिए देश के चरित्रशील उद्योगपति, जिनमें राष्ट्रप्रेम की भावना हो, ऐसे उद्योगपतियों को भी जोड़ना होगा। मुझे विश्वास होता है कि भ्रष्टाचार को रोकना और आदर्श गांव को बनाना यह देश को नई दिशा देने वाला कार्य होगा। ग्राम विकास का अनुभव होने वाले कार्यकर्ताओं ने अधिक मार्गदर्शन किया तो यह कार्य, एक पथ प्रदर्शक कार्य बनेगा ऐसा मुझे लगता है।
कि.बा.हज़ारे (अण्णा)
Gandhiji dreamt of a strong independent India. His message was – go to the villages. Till the villages became self sufficient and self-administered, the dream of a strong India would never be fulfilled. Mahatma Gandhi used to say that development should not be based on exploitation of man and nature. Let us plan whatever nature has given us properly so that every person, family and village becomes self sufficient.
Today we have a dream for development but this development is taking place by exploiting nature and mankind. Petrol, diesel, kerosene, coal, water etc – such natural resources which are found underground are being exploited indiscriminately for development. This is not the right kind of development. The population would keep on increasing and due to this increase in population people’s needs would also increase. There is no limit to increase in population. But the resources provided by nature are limited. And these resources are depleting one by one. This is a matter of concern. Due to indiscriminate exploitation, there is severe water scarcity in many villages of India. In summers water has to be imported in tankers to these villages. Today water has got exhausted, some day petrol would get exhausted, diesel would get exhausted, kerosene would get exhausted, coal would get exhausted. What would happen to our future generations? No one is thinking about them, that is why Gandhiji believed that correct planning for development should take into account the availability of natural resources. God has endowed India with vast amount of natural resources. However, it is important to correctly plan for development. Gandhiji said that if you want to change the economic condition of India, you will have to change the economics of the village. Because India lives in it’s villages. If villagers had adequate food and adequate work, then even if they had lesser facilities in villages, they would not leave villages and migrate to cities. This would change the economic condition of villages.
Many of our leaders thought that without big industries, country’s development was not possible and many of our leaders started encouraging big industries. As industries were set up in cities, people started migrating towards cities.
As cities expanded, slums and crime increased leading to exploitation of nature and mankind. Exploitation of nature led to environmental imbalance. Increasing industry led to deterioration of water and land. This pollution of water and land can’t be cleaned with any amount of investment. The rivers which used to be so sacred for us, even their water has become polluted due to industry. This water goes to dams. Those cities who get their drinking water from these dams, their water has also got polluted. Industries were set up indiscriminately to fulfil India’s dream for development. In 65 years, this indiscriminate industrialization should have led to development but did that really happen? What is the real picture of today’s India?
65 years after independence, India which was once called sone ki chidiya, is under a burden of huge debt. We don’t even have the money to pay interest, so we take further loans to pay interest. This is the current state of our country. Today, every child is born with a debt burden of 22-25 thousand rupees. Is it the child’s fault that he was born? If after independence, along with industrialization, if we had correctly planned for land and water resource in every village and if some of the amount that was spent on industries were spent for the development of villages, then the social and economic condition of our country would not have been as bad as it is today.
These are not mere words for me. I have actually experimented this on ground – not in one village but in many villages. I am saying this on the basis of success of these experiments. Today the rainwater falling in every village flows to the rivers because it is not conserved in the village. From rivers, it flows to big dams and from dams, it flows into the sea. The water that has gone to the sea is of no use for the villages and the people. Due to wastage of rain water, the water scarcity is increasing across villages in India. With the help of dams, water is brought to cities for drinking and for industry. Therefore, to run industries in cities, village water has to go to dams.
It Is not just the rainwater but also the fertile soil of the villages that flows into the dams. Year after year, tonnes of silt is getting accumulated in every dam. Due to this, the water storage capacity of dams is decreasing. If the leaders and the people of this country did not pay due attention to this, then this could become a greater threat than corruption. Every human being dies after 70-100 years, as it is the law of nature. Just like the death of a human being is inevitable, in the same way, the death of every dam is also inevitable. Every year along with rain water, thousands of tones of silt is getting accumulated in dams. In 400/500/1000 years, dams would get filled with silt. Neither the government, nor the people will be able to clear out this silt. Since the backwater storage area of any dam is 60-90 km in length and more than 500-600 meters in height, the silt will slowly accumulate into a mountain. Who will clear it out? Where will you throw this silt?
There will be no site left for building new dams. What will happen to electricity generation and to our industry then? Where would cities get their water from? To prevent this national disaster, it is important to conserve soil in villages only, which is flowing out of the villages to dams. By doing this, not only national disaster would be averted, but also by conserving soil in villages, village water would also be conserved. This will help in village development work. This is because village development work is based on water shed development program.
In Maharashtra’s Ahmednagar district, there is a village called Ralegansiddhi with a population of 2000 people. Earlier, in this village, there used to be no drinking water in summers. 80 per cent people did not have food to eat. People were forced to travel 5-6 kms outside village due to lack of work in the village. There was neither adequate work nor adequate food for all. This forced many villagers to make liquor. There were as many as 30-35 liquor manufacturing units. Liquor was made and sold from village to village for livelihood. Due to alcohol, there were regular fights in the village. There were no proper educational facilities in the village. 4 classes were held in 2 rooms. There were no medical facilities, neither for villagers nor for animals. People used to practice untouchability.
Girls were married off at the age of 12-13 years. The circumstances forced them to do this. Efforts for developing this village started in 1975. Swami Vivekanand used to say that people with empty stomachs can’t absorb knowledge. First we should think how to procure food for empty stomachs and work for everyone. And we did that. We tried to conserve every drop of rain water in the village. We increased the green cover by growing grass and planted more than 3 lakh trees. Nala bund, Check Dam, cement dam, CCT, Percolation Tank and other corrective measures were taken and rain water was conserved in the village. This being a drought affected area, the annual rainfall is just between 400-500 mm. Earlier, the village had less than 300 acres of cultivable land, which yielded one crop annually. Due to water conservation, cultivable land has increased to 1500 acres, which now yields 2 crops annually. After 35 years, it is the same village, same people and same land- but without taking any money from any industrialist, this village has become self sufficient. The village in which 80 per cent people once slept hungry, this village now exports vegetables. People once used to go out for work. Now its hard to get even 10 people for labour as people tend their own farms. Since they have got work and food in their village, the number of people migrating to cities has reduced. No family in the village procures grains from outside. Earlier the village did not produce even 300 litres of surplus milk, which could be sold outside. Today, 4000-5000 litres of surplus milk is sold outside the village on a daily basis. Every day the village earns around 80 to 90 thousand rupees by selling milk. The village which once used to sleep hungry, is now selling vegetables to cities. Every year 150-200 trucks of onions are sent to Chennai and Bangalore. The village, where the school was only till class 4 is now imparting education upto class XII in both Art and Science. Earlier the girls did not have access to education. Today, they are completing graduation.
Earlier, dalits were not allowed to enter temples. They were forced to draw water from a separate well. They were made to sit separately during wedding feasts. Today, when the dalits were unable to pay back their loans amounting to Rs. 60,000, the gram sabha decided that other non-dalits would pay off their loan. All villagers did two years of ’shramdaan’ on the land belonging to dalits. Crops were grown and the loan was paid off by the villagers. Now-a-days, in any community feast in the village, dalits are also involved with people of other castes and religions in cooking and distributing food. Untouchability is no longer practiced. Buildings like school, temples, community temples worth crores were built by people through their hardwork and ‘shramdaan’. In the last 7 years, the village has been visited by nearly 5.5 lakh people from India and abroad. 5 villages neighboring Ralegan Siddhi are also developing on same lines. Similar development work is now taking place in many villages of Maharashtra. 50 new villages are being chosen for similar work.
The purpose behind my writing all this is that if you want proper development of the country, firstly we need to curb corruption. To achieve this we are working for strong anti-corruption laws like the Jan lokpal and the Janlokayukta Bills. To further tackle corruption, we also need electoral reforms, right to reject, decentralization of power and along with that we also need to work on implementation of existing laws. Simultaneously, we also have to develop 100 model villages in different parts of India as a start. i.e., we not only need to stop corruption but also on the other hand, we need to develop model villages – these are both very critical tasks. Only by doing these two things simultaneously, we will be able to develop a strong India.
Today we have received letters from more than 50 very educated, experienced and committed people with sound social and national vision, who are willing to commit their lives, to volunteer for this cause. Many people, after fulfilling their family responsibilities, are offering to devote 12-15 days per month. Many people are ready to work in their own areas as volunteers. There are many young people who have not married till now and do not wish to get married. They say they are ready to devote their life for the nation and society. The youngsters and people who participated in the movement that took place on April 5, 2011 and August 16, 2011 have become source of inspiration for the nation.
Many people are committing their entire lives for the cause. This is a sign of hope for the country. From among these, we will have to choose people with good character. We will have to send our trusted people to do their inspection. Along with selection, we will also have to train them. Leadership training will have to be imparted to volunteers interested in creating model villages. It will be a three months training. It is necessary to generate two leaders per village.
All of this is not mere imagination but based on our work over the past 35 years. Some industrialists had financially supported Mahatma Gandhi. To create model villages, we will also have to involve such industrialists, who are willing to serve the country and are of good character. I believe that curbing corruption and creating ideal villages will provide a new direction to the country. I strongly believe that if activists who have experience in village development provide the necessary guidance this could help set the direction for the future of India.